विजयराघवगढ़ के बंजारी ग्राम में विशाल वट वृक्ष के नीचे बिराजी है बंजारी माई

(विजयराघवगढ़) चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा वासंतेय नवरात्रि के अवसर पर धार्मिक नगरी में कोसो दूर से पहुच रहे लगातार श्रद्धालु भक्तों की चल रही भीड़ से मां शारदा मंदिर एवम 200 वर्ष पुराने विशाल बट वृक्ष के नीचे बंजारों की कुलदेवी जिनके नाम से बंजारी ग्राम बसाया गया था, जिनको अब क्षेत्र की कुलदेवी मानी जाने वाली मां बंजारी माई नगर के काटी रोड में बिराजी है। जहां कटनी नगर सहित दूर दराज के अनेक नगरो से अपनी मनौती पूर्ण करने श्रद्धालु भक्तजन नो दिनों तक डेरा डाल कर बंजारी माई की आस्था और श्रद्धा में लीन रहते हैं।


आज माता के मंदिर में लगा अठवाई का भोग
आज नगर सहित समूचे क्षेत्र की माता बहनो द्वारा अष्टमी के शुभ अवसर पर दोनो देवी मंदिरों में पहुच कर फल मिष्ठान व अठवाईं सहित भोग एवं शृंगार सामग्री अर्पित कर बडी श्रद्धा से भोग लगाया गया।

घरों व मंदिरों में हुआ भंडारे का आयोजन
नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी घरों वा मंदिरों में विशाल भंड़ारो के आयोजन किए गए। जहां श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित होकर के भोग प्रसाद ग्रहण कर परिवार सहित पुण्य लाभ अर्जित किये।

✍️ (जागेश्वर मिश्रा)
RPKP INDIA NEWS
       विजयराघवगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें