निगमायुक्त विनोद कुमार ने दी चेतावनी सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को गंभीरता से लें अधिकारी

(कटनी) निगमायुक्त श्री विनोद कुमार शुक्ल द्वारा सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक 16 अप्रैल मंगलवार को आयोजित की, बैठक के दौरान निगमायुक्त द्वारा नगर निगम के विभिन्न विभागों जैसे भवन अनुज्ञा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिविल, विद्युत, योजना शाखा, स्थापना पेंशन, सामान्य प्रशासन, सीवेज के लंबित प्रत्येक शिकायत से अवगत होते हुए उनके निराकरण के लिए संबंधित विभाग द्वारा की गई कार्यवाही व दर्ज विभागीय निराकरण प्रतिवेदन का अवलोकन कर शेष लंबित शिकायतों का शिकायतकर्ता से संपर्क कर शीघ्र ही संतुष्टिपूर्ण निराकरण करानें के निर्देश दिए तथा स्पष्ट कहा कि सभी शिकायतकर्ताओं से बात कर समस्याओं का समाधान हर हाल में किए जाने तथा ऐसा न करने वाले जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी कार्यवाही के लिए तैयार रहें। 50 दिन या उससे अधिक दिवसों की लंबित शिकायतों का गंभीरता से परीक्षण कर संबंधित शिकायतकर्ता से चर्चा करते हुए उन्हें संतुष्टिपूर्वक निराकृत कराएं ताकि अधिक से अधिक शिकायतों का निराकरण हो सके। बैठक में कार्यपालन यंत्री केपी शर्मा, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, सहायक यंत्री सुनील सिंह, अनिल जायसवाल, उपयंत्री अश्वनी पांडे, जेपी बघेल, पवन श्रीवास्तव, शैलेंद्र प्यासी, मृदुल श्रीवास्तव, मोना करेरा, योजना प्रभारी, रविशंकर पांडे एवं अन्य अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

✍️ (सचिन यादव)
RPKP INDIA NEWS
         कटनी

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें