आज अक्षय तृतीया १० मई विशेष….. रवींद्र सिंह (मंजू सर) मैहर की कलम से

Advertisement

(मैहर) आज १० मई है अर्थात अक्षय तृतीया है। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर भगवान परशुराम का धरावतरण हुआ था इसलिए अक्षय तृतीया के साथ भगवान परशुराम जयंती भी मनाई जाती है।

अक्षय तृतीया को भगवान परशुराम जी की प्रतिमा की कलाकृति मेरे पूज्यनीय पिता स्वर्गीय श्री शरद कुमार सिंह जी द्वारा बनाई गई थी जो आज भी वरिष्ठ समाजसेवी सतीश मिश्र, जी के यहाँ है। मेरे पिता जी शिक्षक के साथ साथ एक राष्ट्रीय स्तर के कलाकार थे। उनके द्वारा बनाई गई वही भगवान परशुराम की कला कृति प्रेषित है।

मेरी कलम कहती है की इस तिथि को भी त्रेता युग का आरम्भ काल माना जाता है। जैन के प्रथम तीर्थंकर श्री ऋषभदेव ने इस तिथि में 13 महीने का बिना जल का तप का पारणा गन्ने के रस से किया था। इस तिथि में माँ गंगा का अवतरण धरती पर हुआ था। माँ अन्नपूर्णा का जन्म भी इस तिथि में हुआ था। महाभारत के अनुसार पांडवों के वनवास- आरम्भ- काल में उनके रोषशाला में अन्न की कमी न होने के लिए कृष्णजी ने द्रोपदी को अक्षयपात्र अर्पण किया था। फिर द्वारका में भी कृष्ण और सुदामा का मिलन इस पवित्र तिथि में हुआ था। इस तिथि में कुबेर को खजाना मिला था।

रवींद्र सिंह (मंजू सर) मैहर की कलम कहती है कि पुराण रचयिता वेदव्यास जी भी इस तिथि में महाभारत लिखाई शुरू किया था। इसके अतिरिक्त बद्रीनारायण जी का कपाट खोला, बृन्दावन में बांकेबिहारी जी की पाद- दर्शन, महाभारत युद्ध की समाप्ति आदि इस तिथि से जुड़ी है। इसलिए इस पवित्र तिथि को लोग मान्यता देते हैं और अपने- अपने तरीके से त्योहार के रूप में मनाते आये हैं। कुछ अमीर लोगों के घरवाले इस त्योहार को यादगार बनाने के लिए सोने का सिक्का या अलंकार खरीदते हैं।संक्षिप्त रूप से यही सब विशेषता अक्षय तृतीया के साथ जुड़ी है, जिसके कारण यह पवित्र तिथि को पारम्परिक तौर पर भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।

ओडिशा में अक्षय तृतीया, अक्षय तृतीयाओडिशा वासीओं और मुख्यतः किसानों के लिए सिर्फ एक त्योहार नहीं, महालक्ष्मी (धान्य- लक्ष्मी) की आशीर्वाद युक्त पावन तिथि भी है। इस तिथि में ओडिआ- किसान अपनी जमीन में लक्ष्मी माता की पूजा के बाद पहली- धान- बोवाई (अखिमुठी अनुकूल) सुरु करता है। रवींद्र सिंह (मंजू सर) मैहर की कलम कहती है कि सनातन धर्म की संस्कृति मे भगवान परशुराम जी का अनुपम स्थान है। आप सभी को अक्षय तृतीया भगवान परशुराम के अवतरण दिवस की कोटि कोटि हार्दिक शुभकामनाएं।
जय परशुराम, जय श्री राम

✍️ रवीन्द्र सिंह (मंजू सर)
RPKP INDIA NEWS
            मैहर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें