हरदा के तवा कालोनी क्षेत्र में दिन दहाड़े प्रेम संबंधों के चलते चली गोली
फरियादी अभिषेक गुर्जर की शिकायत पर सुमित अग्रवाल पर 307 की कार्रवाई
(हरदा) सिटी थाना हरदा क्षेत्र के तवा कालोनी क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक ने एक अन्य युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला बता रही है। इस मामले में फरियादी की शिकायत पर नामजद करते हुए दो अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। प्रेम संबंध का मामला बताया गया। फरियादी अभिषेक गुर्जर पर वार करने का प्रयास किया गया था। पुलिस द्वारा आरोपी के ऊपर 307 धारा कायमी की गई है और अपराधी के पास अवैध हथियार पाया गया। इसमें पुलिस द्वारा 25/27 धारा भी लगाई जाएगी।
आरोपी सुमित अग्रवाल जिला भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तथा नपा पार्षद श्रीमती अनिता अग्रवाल का पुत्र बताया गया है। इस मामले पर जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर डी प्रजापति ने बताया कि मामला प्रेम संबंध से जुड़ा हुआ है । पुलिस अन्य पहलू पर जांच कर रही है। गोली कांड की घटना स्थानीय तहसील कार्यालय एवं पुलिस अधीक्षक निवास से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई है ।
पत्रकारो से पुलिस कंट्रोल रूम हरदा में चर्चा करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पूछताछ जारी है उन्होंने मामले में एक तरफा प्यार से इंकार नहीं किया। इस मौके पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अर्चना शर्मा थाना प्रभारी ए आर खान मौजूद रहे ।
✍️ (मुईन अख्तर खान)
RPKP INDIA NEWS
हरदा
