रास्ते में बैग रखकर निस्तार के लिए गई महिला मोबाइल व मंगलसूत्र पार

अमरैयापार पगडंडी रोड पर अज्ञात बदमाश ने दिया वारदात को अंजाम

(कैमोर) किसी जरूरी काम से बाहर गई महिला का मोबाइल और मंगलसूत्र अज्ञात बदमाश उस समय लेकर चंपत हो गया जब महिला अपने घर की तरफ वापस आ रही थी और रास्ते में बैग रखकर निस्तार के लिए चली गई। घटना कैमोर थाना क्षेत्र के अमरैयापार की तरफ जाने वाली पगडंडी रोड की है।

जानकारी अनुसार अमरैयापार निवासी निर्मला कोरी पति भगवानदास कोरी अपने घर की ओर आ रही थी। अमरैयापार पगडंडी रोड पर महिला अपना बैग रखकर निस्तार के लिए चली गई इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक अज्ञात बदमाश ने बैग से महिला का एंड्रायड मोबाइल और सोने का लाॅकेट वाला मंगलसूत्र लिया और वहां से भाग निकला। महिला ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर पुलिस ने मामला कायम कर पतासाजी शुरू कर दिया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें