नन्हवारा में रेल्वे गेट के पास आम रास्ते में कट रही थी सट्टा पट्टी,कैमोर पुलिस ने दबिश देकर युवक को पकड़ा, की कार्रवाई

(कैमोर) सट्टा पट्टी के माध्यम से युवक अंकों पर दांव लगा रहा था जिसे पकड़ कर पुलिस ने उसके विरूद्ध मामला कायम किया है। मुखबिर ने कैमोर थाने में सूचना दी थी कि एक व्यक्ति नन्हवारा में रेल्वे गेट के पास सट्टा पट्टी काट कर अवैध लाभ अर्जित कर रहा है।

खबर मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दिया जहां राजेश कोल पिता बाल्मीकि कोल निवासी नन्हवारा कला को सट्टा पट्टी काटते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची के अलावा नगदी रूपए जब्त कर पुलिस ने सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें