एसीसी चिकित्सालय, कैमोर में लगाया गया एडल्ट बीसीजी वैक्सीनेशन कैंप
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत आयोजित हुआ कार्यक्रम
(कटनी) राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत एडल्ट बीसीजी वैक्सीनेशन महाअभियान को सफल बनाने एवं अधिक से अधिक संख्या में हितग्राहियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से एसीसी चिकित्सालय कैमोर में एडल्ट बीसीजी वैक्सीनेशन कैंप आयोजित किया गया। वैक्सीनेशन कैंप के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए जिला क्षय अधिकारी डॉ. शैलेंद्र दीवान ने बताया है कि केंद्रीय टी बी निदेशालय एवं राज्य क्षय मुख्यालय, भोपाल द्वारा जारी गाइडलाइन अनुसार, चल रहे एडल्ट बीसीजी वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाये जाने के लिए कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश अठया के मार्गदर्शन में एसीसी चिकित्सालय, कैमोर में विशेष वैक्सीनेशन कैंप आयोजित किया गया एसीसी चिकित्सालय के डॉ. जुरिक महेश सहित चिकित्सकीय स्टॉफ एवं कर्मचारियों ने टीकाकरण कराया।
