जनसहयोग से शुरू हुई जल स्रोतों के जीर्णोद्धार की कवायद मेढ़ बंधान के भी होंगे कार्य

नमामि गंगे विशेष अभियान के तहत नगर परिषद विजयराघवगढ़ ने की झपावन नदी की साफ-सफाई की शुरूआत

(कटनी) समस्त नगरीय निकायों में जल स्रो़तों को पुनर्जीवन देने के लिए अभियान चलाने के निर्देश संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा दिए गए हैं। 5 जून से प्रारंभ हुआ यह अभियान 16 जून 2024 तक चलेगा। नगर परिषद विजयराघवगढ के सीएमओ रामावतार पटेल ने जनप्रतिनिधियों और स्टाॅफ के साथ जल स्रोतों की साफ-सफाई कराने व जीर्णोद्धार करने के लिए स्थलों को चिन्हित किया गया। नमामी गंगे विशेष अभियान के तहत अभियान की शुरूआत झपावन नदी की साफ-सफाई के साथ ही गई।

सीएमओ द्वारा बताया गया कि इस अभियान की कड़ी में जनसहयोग से वार्ड क्रमांक 1 में नवीन बस स्टैंड के पास स्थित तालाब की सफाई कराई जाएगी, मेढ़ बंधान के कार्य भी होंगे। पार्क, वार्ड क्रमांक 15 में स्थित सगुनहाई तालाब व एक अन्य तालाब व नगर के अन्य जल स्रोतों को पुनर्जीवन प्रदान करने की कवायद प्रारंभ की जाएगी। पौधरोपण और चित्रकला के माध्यम से जागरूकता की अलख भी जगाई जाएगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें