विश्व पर्यावरण को संरक्षित करने ग्राम पंचायत जिजनोडी में आयोजित किया गया गंगा संवर्धन
कार्यक्रम के दौरान तालाब की मेड़ पर एसडीएम एवं सीईओ ने रोपे पौधे
(विजयराघवगढ़) विश्व पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए गंगा संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत जिजनोडी में किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत भवन के समीप तालाब में साफ-सफाई की गई।कार्यक्रम में एसडीएम महेश मंडलोई एवं जनपद पंचायत सीईओ ब्रतेष जैन मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन जन अभियान परिषद एवं ग्राम पंचायत द्वारा किया गया।
इस अवसर पर तालाब में साफ-सफाई की गई एवं जल संवर्धन के लिए लोगों से चर्चा की गई। तालाब के सौंदर्य के लिए योजना पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर जन अभियान परिषद की ब्लॉक समन्वयक श्रीमती आरती गुप्ता द्वारा क्षेत्र में जल संवर्धन को लेकर जन अभियान परिषद द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। एसडीएम महेश मंडलोई ने जल संवर्धन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए तालाब की साफ सफाई में हाथ बंटाया।
तालाब की साफ सफाई में सीईओ ब्रतेश जैन के अलावा जन अभियान परिषद की ब्लॉक समन्वयक श्रीमती आरती गुप्ता, ग्राम पंचायत सरपंच रमाकांत तिवारी, स्थानीय नवांकुर संस्था प्रमुख विष्णुकांत तिवारी, जनपद पंचायत के कर्मचारी, स्थानीय ग्रामीण नागरिक एवं सीएमसीएलडीपी के विद्यार्थियों ने तालाब में स्वच्छता अभियान चलाया। तालाब की मेड पर एसडीएम एवं सीईओ ने पौधे रोपे। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के अलावा सीएमसीएलडीपी के विद्यार्थियों एवं मेन्टर उपस्थिति उपस्थित रहे.
