अहम् जिम्मेदारी के रूप में सम्पूर्ण कलेक्टर कार्यालय की जिम्मेदारी, संजय कमलचंद्र जैन बने विधायक प्रतिनिधि
(हरदा) हरदा जिले में पिछले लोकसभा चुनाव सहित विधानसभा। जनपद पंचायत, नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस प्रतिनिधि के रूप में अपनी जिम्मेदारी सजकता से निर्वाहन कर चुके कांग्रेस निर्वाचन पदाधिकारी एवं व्यापारी प्रकोष्ठ प्रमुख संजय कमलचंद्र जैन को नई जिम्मेदारी के रूप में क्षेत्रीय विधायक डॉ रामकिशोर दोगने ने कलेक्टर कार्यालय में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है ।
अपनी इस नियुक्ति पत्र पर जैन ने विधायक का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जिस विश्वास और उम्मीद से उन्हें जिम्मेदारी दी गई है उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे।
संजय कमलचंद्र जैन ने आरपीकेपी इंडिया न्यूज जिला ब्यूरो को बताया कि इस अहम् जिम्मेदारी से व्यापारी वर्ग को सम्पूर्ण कलेक्टर कार्यालय में होने वाली परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि मेरा पहला प्रयास व्यापारी वर्ग के लिए हमेशा संघर्षरत रहना होगा।
✍️ (मुईन अख्तर खान)
RPKP INDIA NEWS
हरदा
