महिला एवम बाल विकास विभाग द्वारा मिशन शक्ति अंतर्गत आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम
(विजयराघवगढ) शासन के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवम बाल विकास विभाग कटनी के मार्गदर्शन में परियोजना कार्यालय महिला एवम बाल विकास विभाग में ” मिशन शक्ति के लिए 100 दिवस जागरूकता अभियान” के अंतर्गत महिलाओं को उनके अधिकार, उनसे संबंधित योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। उक्त जानकारी देते हुए परियोजना अधिकारी संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि महिलाओं को विभाग की योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना आदि के संबंध में जागरूक किया गया।
उपस्थित महिलाओं को इस संबंध में आवश्यक दस्तावेज, कार्यवाही एवम आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए भी समझाइश दी गई , जिससे शासन की योजनाओं का लाभ डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर के माध्यम से सभी को मिल सके। आधार कार्ड में गलत जानकारी या अपडेट न होने से कई योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में नए अपडेट के साथ दूसरी बच्ची होने पर मिलने वाली राशि के बारे में भी जानकारी दो गई।
इस अवसर पर परियोजना अधिकारी संतोष अग्रवाल, पर्यवेक्षक मनोरमा श्रीवास्तव, संध्या शुक्ला, मीना तिवारी, ऋतु ठाकुर, किरण सराफ, कीर्ति बानकर, स्वेता गोस्वामी, विश्वजीत तिवारी, लवली ताम्रकार सहित नगर के महिलाओं की उपस्थिती रही।
✍️ जागेश्वर मिश्रा
RPKP INDIA NEWS
विजयराघवगढ़
