प्रदेश में मत्स्य उत्पादन को बढ़ाने के लिये तेजी से हो रहे है प्रयास

भोपाल में मनाया गया मछुआ दिवस

(भोपाल) मध्यप्रदेश मत्स्य महासंघ सहकारी समिति परिसर में सचिव मछुआ कल्याण और मस्त्य विकास विभाग डॉ. नवनीत मोहन कोठारी की उपस्थिति में मछुआ दिवस मनाया गया। प्रति वर्ष 10 जुलाई 1957 को डॉ. हीरालाल चौधरी द्वारा सीफा भुवनेश्वर में पहली बार सफर मछली का सफलतापूर्वक प्रजनन कराया गया था। यह एक ऐसा उल्लेखनीय कार्य था, जिससे मछली पालन के क्षेत्र में एक नई क्रांति आई। इस क्रांति को नीली क्रांति का नाम दिया गया। इस क्रांति से देश में लाखों लोगों को मछली पालन से जोड़ा गया है। इस उपलब्धि के लिये देश में हर साल 10 जुलाई को मछुआ दिवस मनाया जाता है।

मछुआ कलयाण सचिव डॉ. कोठारी ने कहा कि प्रदेश में मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास के लिये ठोस प्रयास किये जा रहे है। अधिक से अधिक मछुआरों को सहकारी समिति के दायरे में लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष प्रदेश में 3 लाख 42 हजार मीट्रिक टन मत्स्योत्पादन का लक्ष्य हासिल किया गया। उन्होंने कहा कि मछुआरों की सहकारी समितियों से आगामी वर्ष में प्रदेश में 3 लाख 90 हजार मीट्रिक टन मत्स्य उत्पादन के लक्ष्य को हासिल किया जाएगा। कार्यक्रम में संचालक मत्स्य उद्योग श्री भरत सिंह और मुख्य महाप्रबंधक श्रीमती ज्योति टोप्पो ने भी संबोधित किया। श्रीमती ज्योति टोप्पो मुख्य महाप्रबंधक मत्स्य महासंघ द्वारा सभी मछुआ भाई बहनों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि कोई भी कार्य बिना लक्ष्य के पूरा नहीं हो सकता हमें लक्ष्य पर ध्यान रखना होता है। तालाबों से मत्स्य उत्पादन में मछुआ सहकारी समितियों के सदस्य लगातार प्रगति कर रहे हैं श्रीमती टोप्पो द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी मछुआ भाई बहनों की सराहना की।

श्रेष्ठ कार्य करने वाले हुए पुरस्कृत

मछुआ दिवस के मौके पर प्रदेश में मत्स्य पालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले मछुआरों को पुरस्कृत किया गया।

Share this:

कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस ने गुरुवार को बेलहटा क्षेत्र में निर्माणाधीन आवासीय कन्या परिसर हेतु चिन्हित स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से परियोजना की प्रगति, स्थल की उपयुक्तता तथा आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि छात्राओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवासीय व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने स्थल पर मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, विद्युत, सड़क संपर्क एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्थानीय ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों द्वारा बताई गई समस्याओं का उन्होंने मौके पर ही निराकरण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर विकास सिंह, एसडीएम राहुल सिलाडिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें