मनेंद्रगढ़ । कुंवार माह की नवरात्र में छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में धूमधाम से नवरात्रि का त्यौहार मनाया जाता है।
विगत 27 वर्षों से बस स्टैंड काली मंदिर में शारदा जी की प्रतिमा को स्थापित किया जाता है और विधि विधान से पूजन अर्चन कर समाज और राष्ट्र के लिए मंगलकामनाएं की जाती है ।
इस अवसर पर यहां भक्तों का ताता लगा रहता है और आसपास कोयलांचल क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भी काफी संख्या में मां के दर्शन को भक्तजन यहां आते हैं।
निश्चय ही मां शारदे वरदायिनी है और लोगों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।
छत्तीसगढ़ मनेंद्रगढ़ से रामचंद्र अग्रवाल की रिपोर्ट
