के.सी.एस. परिसर में निर्माणाधीन पुस्तकालय हेतु पुस्तकों के चयन के संबंध में, निगमायुक्त की अध्यक्षता में संपन्न हुई समिति की बैठक

(कटनी)  निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल द्वारा आज नगर निगम कार्यालय में पुस्तकों के चयन हेतु समिति की आवश्यक बैठक आयोजित कीनिगमायुक्त द्वारा सभी समिति सदस्यों को डीएमएफ मद से निर्माणधीन लाइब्रेरी की जानकारी देते हुए बताया कि उक्त पुस्तकालय में छात्रों को लोक सेवा आयोग तथा अन्य परीक्षाओं के तैयारी हेतु छात्रों के हित को ध्यान में रखकर पुस्तकों के चयन हेतु चर्चा की।

चर्चा के दौरान समिति सदस्य एवम कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर चित्रा प्रभात ने विभिन्न सुझाव दिए कि किस प्रकार से विद्यार्थियों के लिए पुस्तकालय को आज के परिवेश में उपयोगी बनाया जा सके। निगमायुक्त द्वारा बैठक के दौरान विभिन्न छात्रों तथा अन्य संस्थाओं से सुझाव लिए जाने की बात कही। बैठक के दौरान उपायुक्त पी के अहिरवारजिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग डॉ पूजा द्विवेदीरंजिता जैनतिलक कॉलेज से प्रतिनिधितथा अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें