प्राथमिक शाला कुसमा के प्रभारी प्रधानाध्यापक देवेंद्र मिश्रा को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई

(विजयराघवगढ़) कारीतलाई संकुल केंद्र के अंतर्गत प्राथमिक शाला कुसमा के प्रभारी प्रधानाध्यापक देवेंद्र मिश्रा 4/11/ 1981 को पदस्थ होकर ट्रेनिंग पर गए जहां से 7 जुलाई 1983 को प्राथमिक शाला चोरा से अपना शैक्षिक सफर आरंभ किया और 5 वर्ष शिक्षकीय सेवा देने के उपरांत प्राथमिक शाला कुसमा में पदस्थ हुए। पिता श्री रामकरण मिश्रा प्रधान अध्यापक के सानिध्य में 07 वर्ष सहायक शिक्षक के रूप में शिक्षकीय सेवा देते हुए पिता रामकरण मिश्रा के सेवानिवृत्ति उपरांत स्वयं प्रभारी प्रधान अध्यापक का कार्य भार संभाला। शाला का कुशल संचालन करते हुए शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष एवम तहसील सचिव की भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्री मिश्रा बोर्ड परीक्षाओ में एग्जामिनर एवम फ्लाइग स्काट टीम में भी रहे। 42 वर्षो तक कुशल शिक्षक का दाईत्व निभाते हुए 62 वर्ष पूर्ण कर सेवा निवृत हुए।

कार्यक्रम के दौरान शाला परिसर में समस्त अतिथियों के साथ मां सरस्वती के पूजनोपरात शाला स्टाप की ओर से प्राचार्य सी बी पटेल की अध्यक्षता में पिता एवम अतिथियों को माल्यार्पण कर शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। उद्बोधन में रामकरण मिश्रा, पूर्व प्राचार्य के आर दुबे, सी बी पटेल सहित अतिथियों के बाद बिदा ले रहे देवेंद्र मिश्रा भावुक हो कर सारगर्भीत उद्बोधन दिए। कार्यक्रम में जे पी पटेल, आर पी पटेल, आरपी उरमालिया, भगवत सिंह ठाकुर, बी एम सिंह, लालजी उरमलिया, सुंदर सिंह, कृपाशंकर शुक्ला, अजय मिश्रा सहित समस्त शिक्षक परिवार एवं मिश्रा परिवार की उपस्थिति रही।

✍️ (जागेश्वर प्रसाद मिश्रा)
RPKP INDIA NEWS
विजयराघवगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें