श्री गरुड़ध्वज संस्कृत विद्यालय में निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने के लिए किया गया सम्मानित

(विजयराघवगढ) श्री संकट मोचन जगन्नाथ धाम स्थित श्री गरुड़ध्वज संस्कृत विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को विगत वर्ष से निःशुल्क शिक्षा प्रदान कर रहे सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक पं केशवानंद तिवारी को श्री गरुड़ध्वज संस्कृत प्रचार समिति की ओर से वैष्णवाचार्य संत श्री नारायण स्वामी जी महाराज श्री धाम अयोध्या द्वारा सम्मानित किया गया।

ज्ञात हो कि श्री तिवारी जी संस्कृत के विशिष्ट विद्वान है। आपके शिक्षण कार्य से संस्कृत विद्यालय के छात्रों का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा। भविष्य में भी निःशुल्क शिक्षा देने के लिए आप कृत संकल्पित है। आपके इस सराहनीय कार्य के लिए संस्था के प्रबंधक पं जगदीश प्र त्रिपाठी, पं प्रमोद मिश्रा, डॉ अनिल मिश्रा, विमलेन्दु पयासी, अनिल शर्मा, मदनलाल ग्रोवर, एड ब्रह्ममूर्ति तिवारी, डॉ जी पी पाठक, विपिन सोनी, ओ पी तिवारी,मनोज गुप्ता,एम एल नामदेव, माधुरी मिश्रा, शिवकुमार पांडेय, सुरेन्द्र त्रिपाठी, अरविन्द बडगैयां, रामनारायण गर्ग, सुरेन्द्र मिश्रा, लक्ष्मण पांडेय, संदीप मिश्रा, अशोक गुप्ता, लक्ष्मण यादव, अजीत पांडेय, श्यामलाल नामदेव, तारा सिंह, राजू गुप्ता, संदेश उपाध्याय, अरुण मिश्रा, संतोष मिश्रा, प्राचार्य पं कृष्णदास पांडेय, वेदाचार्य पं राकेश उरमलिया, आचार्य पं ऋषिकेश मिश्रा, पं शिवकुमार तिवारी सहित अन्य सदस्यों ने आभार प्रकट करते हुए दीर्घायु की मंगलकामना की है।

✍️ (जागेश्वर प्रसाद मिश्रा)
RPKP INDIA NEWS
       विजयराघवगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें