मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना कार्यक्रम का जनपद पंचायत सभागार में हुआ बर्चुअल प्रसारण
(विजयराघवगढ़) रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव द्वारा लाडली बहना योजना के अंतर्गत हितग्राही बहनों के खातों में ₹1500 की राशि हस्तांतरित कार्यक्रम विजयराघवगढ़ जनपद पंचायत के सभागार कक्ष में बर्चुयल कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के तेल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण व श्रीफल अर्पण किया गया।

परियोजना अधिकारी द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत उपरांत उक्त योजना में पंजीकृत पात्र लाभार्थी महिलाओं को माह अगस्त 2024 की मासिक आर्थिक सहायता एवं रक्षाबंधन की उपलक्ष में आर्थिक सहायता दी गई जिसे जिला के नवागत कलेक्टर एवं जिला सीईओ के निर्देशन में जनपद पंचायत के सभागार कक्ष में स्थानीय जनप्रतिनिधियों अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित लाभार्थी स्व सहायता समूह की बहने एवं आंगन बाड़ी कार्यकर्ता , सहायिकाए, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।

जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत के निर्देशन पर कार्यक्रम की थीम रक्षाबंधन, श्रवण माह के उत्सव पर केंद्रित होनेवाले कार्यक्रम में घर घर तिरंगा के तहत एक पेड़ मां के नाम अभियान को सफल बनाने आंगनबाड़ी केंद्र प्रांगण में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित में उपस्थित जनप्रतिनिधियों अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा पौधा रोपण किया गया ।इसके अलावा अतिरिक्त कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियो को शासकीय हितग्राही मूलक योजनाओ की जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती वसुधा मिश्रा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री मति सुधा कोल, नगर परिषद उपाध्यक्ष हरिओम बर्मन, मंडल अध्यक्ष मनीष देव मिश्रा, जयवंत सिंह चौहान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी बृतेश जैन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी रामाअवतार पटेल, परियोजना अधिकारी संतोष कुमार अग्रवाल, श्रद्धा पांडे, मनोरमा श्रीवास्तव, कीर्ति वर्णकर, शिवम मिश्रा, शरद श्रीवास्तव नंदकुमार मिश्रा, शेख राजू ,सुरेश शर्मा, धर्मेंद्र त्रिपाठी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओ सहित लाडली बहनों की उपस्थिति रही।
✍️ (जागेश्वर प्रसाद मिश्रा)
RPKP INDIA NEWS
विजयराघवगढ़
