कलेक्टर श्री शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस की जिलेवासियों को दी बधाई

(खरगोन)  कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा ने समस्त जिलेवासियों को 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, यह पर्व हमें राष्ट्र भक्ति, देश प्रेम एवं भाईचारे की भावना के साथ एकजुट होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने जिलेवासियों के सुख-समृद्ध जीवन की कामना की है। कलेक्टर ने समस्त जिलेवासियों का आव्हान किया है कि, हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी अपने-अपने घरों में तिरंगा अवश्य लगाये।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें