कलेक्टर श्री यादव के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा टीम ने किया तीन छात्रावासों का निरीक्षण खाद्य सामग्री के लिए गए नमूने

(कटनी) कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देशानुसार जिले में संचालित शासकीय छात्रावासो एवम मिड डे मील में स्कूली बच्चो को गुणवत्ता पूर्ण भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने हेतु खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा 9, 12 एवं 13 अगस्त को रायकालोनी कटनी स्थित एस सी सीनियर कन्या छात्रावास कटनी एवं शासकीय कन्या शिक्षा परिसर सारसवाही कटनी, भट्टा मोहल्ला एनकेजे स्थित शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रावास कटनी का निरीक्षण किया गया।इन तीनों छात्रावासो में निवासरत छात्राओं को मेन्यू के अनुसार भोजन दिया जाना पाया गया। निरीक्षण के दौरान भोजन कर रहे स्कूली छात्राओं से खाने की गुणवत्ता के संबंध जानकार चाहे जाने पर छात्रों द्वारा खाना अच्छा मिलने की बात कही गई। खाद्य सुरक्षा की टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान किचन एवम स्टोर में साफ सफाई पाई गई तथा स्टोर में उपलब्ध खाद्य सामग्री चावल, आटा, अरहर दाल, छोले चने, काले चने,सोयाबीन तेल, पोहा, राजमा, नमक, सूजी ,मूंगफली, आटा, धनिया पाउडर, पारले जी बिस्किट, हल्दी पाउडर वगेरह के 28 नमूने जांच हेतु लिए जाकर राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए है। रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कारवाई की जावेगी। इस प्रकार की कार्यवाही कलेक्टर श्री यादव के निर्देश पर निरंतर जारी रहेगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें