लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री ने किये मां शारदा देवी के दर्शन

(मैहर) प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने बुधवार को मैहर प्रवास के दौरान मां शारदा देवी के दर्शन और पूजा अर्चना की। इस दौरान विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड, पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके प्रभारी मंत्री के रूप में सिंगरौली जिले के स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेगी। श्रीमती संपतिया उइके सडक मार्ग से सिंगरौली जाते समय संक्षिप्त प्रवास पर बुधवार को मैहर पहुंची।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें