‘’हर घर तिरंगा अभियान’’ के तहत शासकीय वाहन चालकों ने निकाली तिरंगा यात्रा

(देवास) जिले में 15 अगस्‍त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। ‘’हर घर तिरंगा अभियान’’ के तहत जिले में रैलियां निकाली जा रही है। इसी के तहत शासकीय वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी संघ द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा रैली को कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता ने हरी झण्‍डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अपर कलेक्‍टर श्री प्रवीण फुलपगारे भी उपस्थित थे। तिरंगा रैली उत्कृष्ट विद्यालय से प्रारंभ होकर इंदिरा गांधी चौराहाउज्जैन रोडभोपाल चौराहानाहर दरवाजानयापुराशालिनी रोडसुभाष चौकखेडापति मंदिर होते हुए सयाजी द्वार पर सम्पन्न हुई।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें