कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी

(हरदा)  कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने हरदा जिले के सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें राष्ट्र भक्ति, देश प्रेम एवं भाईचारे की भावना के साथ एकजुट होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि इस दिन हम सभी राष्ट्र के प्रति सेवा, समर्पण और देशभक्ति का संकल्प ले तथा देश के विकास में अपना योगदान दें। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी नागरिकों से अपने घर पर तिरंगा लगाने की अपील की। पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे ने नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस पर्व को उत्साह और उमंग के साथ मनाएं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें