निराश्रित गौवंश के नियंत्रण हेतु महापौर प्रीति संजीव सूरी के मार्गदर्शन में नगर निगम द्वारा निरंतर कार्यवाही जारी
उपायुक्त ने गूगल मीट आयोजित कर नियमित कार्यवाही करने के दिए गए सख़्त निर्देश
(कटनी) शासन के निर्देशानुसार गौवंश/मवेशियों सड़कों पर नियंत्रण हेतु महापौर प्रीति संजीव सूरी के मार्गदर्शन में गौवंश/मवेशियों के सड़कों में विचरण रोकने हेतु की जा रही कार्यवाही में दिनांक 24 अगस्त दिन-शनिवार को कटनी नगर निगम उपायुक्त पी के अहिरवार द्वारा गूगल मीट के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लोक सुरक्षा को दृष्टिगत एवं पशुओं की सडक दुर्घटना की रोकथाम के लिए निकाय सीमांतर्गत सडकों से पशुओं को हटाने का अभियान के रूप में कार्यवाही जारी रहे । निगम द्वारा गठित दल निराश्रित गौवंश के नियंत्रण हेतु निर्धारित रूट में भ्रमण कर सतत मॉनीटरिंग करेंगे साथ ही नगर के सभी मुख्य स्थान जैसे पीरबाबा से झिंझरी, कलेक्ट्रेट, विश्राम बाबा, माधवनगर मोड, बरगंवा क्षेत्र, फ्लाई ओव्हर ब्रिज, सागर पुलिया, मिशन चौक से आजाद चौक, चांडक चौराहा, कैलवारा मोड, बस स्टेण्ड क्षेत्र, पन्ना मोड, कृषि उपज मंडी क्षेत्र, चाका तक इसी तरह मिशन चौक से सुभाष चौक, कटनी स्टेशन तक, चांडक चौक से गर्ग चौराहा होकर जुहला बायपास तक सडक में कोई भी गौवंश नहीं पाये जायें इसके लिए निरंतर निगरानी रखने, नगर निगम द्वारा संचालित कांजी हाउस में पर्याप्त भूसा, चारा, पानी की उपलब्धता रखने के साथ साथ सीएसआर एवं समाजसेवियों, सामाजिक संस्थाओं का सहयोग प्राप्त करने की कार्यवाही के निर्देश स्वास्थ अधिकारी को दिए। उपायुक्त द्वारा निराश्रित गौवंश हेतु कांजी हाउस के अलावा अस्थाई बाड़े बनाए जाकर रखने की व्यवस्था करने हेतु चर्चा की गई जिसमें सभी वार्ड दरोगा अपने वार्ड में अस्थाई बाडा हेतु उपयुक्त स्थल / जगह की जानकारी प्रदान करने, निराश्रित गौवंश को हटाने के फोटोस, जीपीएस कैमरा से ली जाये, जिससे लोकेशन एवं स्थल की जानकारी स्पष्ट हो सके। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी महोदय के आदेशानुसार धारा 163 के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने तथा आदेश का क्रियान्वयन हो यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी वार्ड दरोगाओं को निर्देशित किया गया कि वे अपने वार्डों के पशुपालकों को सूचित करें कि वे गौवंश / मवेशियों को अपने घर में बांधकर रखें,पशुपालक अपने मवेशियों का नगर निगम में पंजीयन करायें,पंजीयन न कराने वाले पशुपालकों को प्रावधान अनुसार उनके विरूद्ध जुर्माना अधिरोपित / वसूली की कार्यवाही तत्काल प्रारंभ करने हेतु स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया। गौवंशों की बीमारी एवं स्वास्थ्य परीक्षण, जिला पशु चिकित्सा अधिकारी से करावें ताकि किसी प्रकार संक्रमण या बीमारी न हो फैले, मृत अवस्था में मवेशी पाये जाने पर तत्काल उठवाकर निष्पादन की कार्यवाही करने तथा पूर्ण कार्य का दैनिक प्रतिवेदन प्रतिदिन शाम को निर्धारित प्रपत्र में उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश देकर सभी अधिकारी कर्मचारियों को सचेत किया गया कि सौपे गये कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही होने पर संबंधित के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी।
