अच्छे विचारों की छतरी का निर्माण करें ….. रवींद्र सिंह (मंजू सर)

Advertisement

(मैहर) वह व्यक्ति अपने जीवन में हमेशा ही सुखी रह सकता है, आनंद की अनुभूति कर सकता है जिस व्यक्ति के पास में अच्छे विचारों की छतरी होती है। हम भी हमारे जीवन में अच्छे विचारों की छतरी का निर्माण करना प्रारंभ करें तो हमारा जीवन अपने आप ही सुख शांति की तरफ आगे बढ़ाना प्रारंभ हो जाएगा।

रवींद्र सिंह (मंजू सर)मैहर की कलम कहती है कि कितनी भयानक धूप क्यों नहीं हो यदि हमारे हाथ के अंदर छतरी है तो वह अपने आप ही धूप सी हमारी रक्षा करना प्रारंभ कर देती है तब भला हम अच्छे विचारों की छतरी का निर्माण कर लेंगे तो हमारी सुरक्षा कवच है वह अपने आप ही तैयार क्यों नहीं होगा।

कितनी भयानक बरसात का दौरा क्यों नहीं प्रारंभ हो जाए यदि हमारे हाथ के अंदर छतरी है तो बरसात हमारा कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएगी, विचारों की छतरी यदि हमने जीवन में निर्मित करना प्रारंभ कर दिया है तब फिर भला हमारे को जीवन में क्या कठिनाइयां आ सकती है।

अपने विचारो को सदा सकारात्मक सोच के साथ रखो हमेशा मन की परिकल्पना में यह बात अवश्य रखो की हम सभी के साथ छल कर सकते है और बेवकूफ बना सकते है किंतु दो के साथ छल और मूर्ख नहीं बना सकते एक स्वयं की आत्मा और दूसरी परमात्मा की कैमरे रूपी नजर। यह आपको हर पल 24 घंटे देखती रहती है कि आप किसके साथ क्या सही और क्या गलत कर रहे है उसी के अनुसार आपका लेखा जोखा लिखा जा रहा है। अपने विचारो पर सदा शुद्धता का समावेश वाणी में मधुरता के साथ रखना चाहिए।सत्यता के साथ अपने विचारो को सुदृढ़ रखना चाहिए। मेरी कलम कहती है कि आपकी शारीरिक मानसिक बेचारी समस्याएं अपने आप ही दूर हो जाएगी आप अपने जीवन में अच्छे विचारों की छतरी का निर्माण करना प्रारंभ कर दो।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें