जिला चिकित्सालय को बनाए स्वच्छ एवं सुंदर, करूगा औचक निरीक्षण – कलेक्टर

 रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न

(शहडोल) कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में रोगी कल्याण समिति की बैठक विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह और कलेक्टर डा. केदार सिंह की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने कहा की जिला चिकित्साल्य शहडोल परिसर की साफ सफाई कराए और जर्जर भवनों को हटाना सुनिचित करें तथा मलेरिया विभाग द्वारा संचालित की जा रही गंभुषिया मछली पालन टंकी को अन्यत्र जगह स्थानांतरित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय को स्वच्छ एवं सुंदर बनाएं और मैं जिला चिकित्सालय शहडोल की व्यवस्था का औचक निरीक्षण करुगा।बैठक में जिला चिकित्सालय शहडोल में मरीजों की सुविधा के लिए लाइट बंद होने पर वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिला चिकित्सालय परिसर में साफ सफाई, जल की निकासी, स्ट्रीट लाइट,रोगी कल्याण समिति द्वारा संचालित दुकानों के किराए में वृद्धि व दुकानों के संचालन जैसे अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा कर समित के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से आवश्यक निर्णय लिए गए।

बैठक में सिविल सर्जन डॉ. जी.एस. परिहार ने बताया की मरीजों की सुविधा के जिला चिकित्सालय शहडोल में रात्रि की समय भी डायलिसिस की सुविधा प्रदान की गई।  बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश मिश्रा, रोगी कल्याण समिति के सदस्य डा. ए.के.श्रीवास्तव, श्री लीलाधर खोड़िहार सहित अन्य रोगी कल्याण समिति के सदस्य  उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें