जिला प्रशासन के त्वरित कार्यवाही से दिवंगत परिवारों को मिल रही अनुकंपा नियुक्ति
कलेक्टर ने नियुक्ति आदेश प्रदान कर दी शुभकामनाएं शीघ्र अनुकंपा नियुक्ति मिलने पर जताया आभार दो युवाओं सहित एक महिला को मिली अनुकंपा नियुक्ति
इसी कड़ी में आज कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. के द्वारा एक महिला सहित दो युवकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। श्रद्धांजलि योजना तहत आज श्री चंद्रेश अहिरवार और श्रीमती ज्योति लखेरा, श्री अमित अहिरवार को अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए और कलेक्टर द्वारा दिवंगतों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
अमित से बात करने पर उसने बताया कि वह सागर जिले के देवरी विकासखंड के गौरझामर का निवासी है। उसकेे पिता शिक्षा विभाग में सहायक पद पर पदस्थ थे। कुछ महीनों पहले उनका आकस्मिक निधन हो गया था। उसने बताया कि मृत्यु उपरांत मैंने अनुकंपा नियुक्ति हेतु आवेदन प्रस्तुत किया, मेरे द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों के आधार पर आज मुझे कलेक्टर द्वारा अनुकंपा नियुक्त पत्र प्रदान किया गया है। अनुकंपा नियुक्ति पाकर मुझे और मेरे परिवार को शासन के द्वारा सहारा दिया गया है। अनुकंपा नियुक्ति मिलने के बाद उसने बताया कि राज्य शासन की नीति के तहत त्वरित पहल से मुझे नौकरी मिल गई है। यह अनुकंपा नियुक्ति मुझे आर्थिक समस्याओं को दूर करने एवं परिवार के पालन पोषण में सहायक होगी।
