एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत औषधि पौधा रोपण किया आज के युग में औषधि पौधों का संरक्षण एवं संवर्धन करना बहुत ही आवश्यक

(मुरैना)  औषधि पादप क्षेत्रीय सुविधा केंद्र पश्चिमी क्षेत्र, सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय एवं सुजागृति सेवा संस्था द्वारा न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी मुरैना झंडा चौक में “एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम” के तहत पौधारोपण किया गया। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम“ अभियान की शुरुआत की। इस पहल का मुख्य उद्देश्य वर्तमान समय में बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग से निजात पाना एवं इस धरा के भविष्य को सुरक्षित रखना है। इसी कार्यक्रम में राष्ट्रीय औषधी पादप बोर्ड, आयुष मंत्रालय नई दिल्ली के सहयोग से यहां आए मॉनिटरिंग पर प्राध्यापक डॉक्टर दिगंबर मोकाट प्रोफेसर रीजनल डायरेक्टर आरसीएफसी पुणे, डॉक्टर श्रीपाद महामुनि, मध्यप्रदेश राज्य औषधी पादप बोर्ड डॉक्टर पंकज यादव, विवेक राय एवं हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी मुरैना के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा औषधी पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर डॉक्टर दिगंबर मोकाट द्वारा बताया गया कि आने वाली पीढ़ी के लिए हमें पर्याप्त ऑक्सीजन बनाए रखने के लिए तथा ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए पौधा रोपण कार्यक्रम आवश्यक है। पौधा रोपण में भी हम फलदार पौधे लगाए तो ज्यादा लाभकारी होगा। डॉक्टर श्रीपाद महामुनि द्वारा बताया गया की आयुर्वेद के लिए औषधि पौधों का संरक्षण एवं संवर्धन करना बहुत ही आवश्यक है क्योंकि पेड़ ही प्रदूषण के जहर से बचाते हैं, हमारी बीमारी से हमको बचाते हैं। इस अवसर पर छह पौधों का रोपण किया गया 20 पौधों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में श्री राजेंद्र सिंह तोमर एडवोकेट, श्री सूरज सिंह सिकरवार, श्री बदन सिंह जादौन, श्री लक्ष्मण सिंह सिकरवार, श्री जशवंत सिंह सिकरवार, श्री राम प्रकाश सिंह सिकरवार, फौजी श्री गब्बर सिंह कंसाना तथा कॉलोनी के लोगों ने भागीदारी की और इस अभियान को निरंतर बनाए रखने का संकल्प लिया। पौधों के संरक्षण और संवर्धन में अपनी अहम भूमिका अदा करने की प्रतिज्ञा ली। कार्यक्रम का संचालन सुजागृति समाज सेवी संस्था के अध्यक्ष श्री जाकिर हुसैन ने किया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें