घर-घर नल से जल पहुंचने पर महिलाओं के चेहरों पर झलकी खुशी
घर-घर नल से जल पहुंचने पर महिलाओं के चेहरों पर झलकी खुशी बड़ामलहरा क्षेत्र के 27 हजार से अधिक घरों में नल से जल पहुंच रहा है हितग्राही रामाधार शर्मा ने बताया पानी की समस्या से विवाह में आती थी समस्या ———
(छतरपुर) खुशियों की दास्तां घर-घर नल से जल पहुंचने पर महिलाओं के चेहरों पर झलकी खुशी बड़ामलहरा क्षेत्र के 27 हजार से अधिक घरों में नल से जल पहुंच रहा है हितग्राही रामाधार शर्मा ने बताया पानी की समस्या से विवाह में आती थी समस्या ——— छतरपुर के बड़ामलहरा विकासखण्ड के 120 ग्रामों में बानसुजारा बड़ामलहरा समूह जल प्रदाय योजना का क्रियान्वयन जल निगम द्वारा किया जा रहा है। योजना अंतर्गत सभी ग्रामों के ग्रामीण परिवारों को जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल शुद्ध पेयजल आपूर्ति का कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में इस योजना से 120 ग्रामों के 27 हजार 158 परिवारों को प्रतिदिन नल से शुद्ध पेयजल आपूर्ति का कार्य किया जा रहा है। योजना अंतर्गत ग्राम घुरावली में प्रतिदिन 107 घरों को नल से शुद्ध पेयजल प्रदाय करने का कार्य किया जा रहा है। ग्राम के हितग्राही रामाधार शर्मा ने बताया कि पहले इस ग्राम में पानी की बहुत समस्या थी। सुदूर निचले क्षेत्र के कुएं से पानी भरके लाते थे। साथ ही युवाओं की शादियों में भी समस्याएं आती थी। वर्तमान में बानसुजारा बड़ामलहरा समूह जल प्रदाय योजना के कारण प्रतिदिन पेयजल आपूर्ति चालू हो गई है जिससे ग्रामीणजनों को नियमित पेयजल उपलब्ध होने लगा है। पहले ग्रामीण लोग पानी की कमी के कारण शहरों की तरफ पलायन करने पर मजबूर थे। इसी तरह ग्राम रायपुरा कला में सभी परिवार ऊंची पहाड़ी पर जंगल के बीच में बसे हुए हैं। लोग, महिलाएं कुएं से निचले क्षेत्र से पानी भरके घरों में लाते थे। वर्तमान में नल जल योजना आने से अब घर घर पानी आने लगा हैं लोगों को सुविधा हो गई हैं। इस प्रकार जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना से ग्राम की गरीब बस्तियों तक हर घर नल योजना का पानी पहुंचने से महिलाओं के चेहरों पर एक अलग ही खुशी झलक रही है। महिलाओं ने जल जीवन मिशन योजना के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया है।
