जनसुनवाई में हुई 214 आवेदनों पर कार्यवाही
(सागर) कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आज 214 आम लोगों की समस्याओं को सुना गया और अधिकारियों को तत्परता से आमजन की समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए गए।
इस दौरान ज़िला पंचायत सीईओ श्री विवेक के व्ही, डिप्टी कलेक्टर श्री विजय डेहरिया, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अदिति यादव सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थेे।
राज्य शासन के निर्देश पर आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रत्येक सप्ताह मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इसी कड़ी में आज कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई हुई। जिले के 214 आवेदकों के प्रकरणों में सुनवाई कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। जनसुनवाई में लोगों की समस्याओं को सुना और उनका निराकरण किया गया।
