कलेक्टर की अध्यक्षता में राष्ट्रीय किशोर स्वा0 कार्यक्रम एवं आयुष्मान भारत उमंग की समीक्षा बैठक संपन्न

(उमरिया)  कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने कलेक्टर सभागार में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं आयुष्मान भारत उमंग स्कूल हेल्थ एवं उच्च शिक्षा कार्यक्रम की समीक्षा की गई। बैठक में उमंग स्वास्थ्य केंद्र में गैर सरकारी संस्था दर्शन महिला कल्याण समिति के द्वारा चयनित परामर्शदाताओं के द्वारा दिए जा रही परामर्श सेवाएं एवं आउटरीच गतिविधियों का अवलोकन किया गया जिसमें परामर्श सेवाओं को गुणवत्तापूर्ण देने हेतु निर्देशित किया गया एवं दस्तावेजी करण को समय समय पर उच्च अधिकारियों से सत्यापन करने एवं आउटरीच गतिविधि के तहत मंगलवार एवं शुक्रवार के स्थान पर मंगलवार एवं शनिवार करने हेतु राज्य स्तर से जिला किशोर स्वास्थ्य समन्वयक को समन्वय कर जानकारी प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया । परामर्शदा द्वारा शिक्षण संस्थान में एटीपी अनुसार प्रति सत्र लगभग 300 से 500 छात्र छात्राओं की उपस्थिति करने हेतु शिक्षण संस्थान के प्राचार्य एवं प्रभारी प्राचार्य को निर्देशित किया गया । बैठक में आयुष्मान भारत उमंग हेल्थ एंड वैलनेस कार्यक्रम के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई जिसमें कुछ हेल्थ एंड वैलनेस एंबेसडर के माध्यम से प्रति मंगलवार होने वाले उमंग सत्र की रिपोर्टिंग नहीं किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए समय अवधि में शिक्षण संस्थान को उक्त रिपोर्टिंग को करने के निर्देश दिए। आयुष्मान भारत उमंग उच्च शिक्षा के तहत महाविद्यालयों में परामर्शदाता के माध्यम से एटीपी अनुसार भ्रमण कर सत्र लेने हेतु निर्देशित किया गया एवं आवश्यकता अनुसार जांच उपचार शिविर आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया। शिक्षण संस्थान को तंबाकू मुक्त संस्थान घोषित करने हेतु समस्त शिक्षण संस्थाएं यह सुनिश्चित करने की बात कही गई । उन्होने कहा कि अपने संस्थानों को तंबाकू मुक्त संस्था घोषित कर अवगत करावे एवं येलो लाइन खींचकर सत्यापन कर उच्च अधिकारियों को सूचित करेंगे उक्त कार्यक्रम विभिन्न संस्थाओं को एकजुट होकर नशा मुक्ति अभियान के तहत उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग एवं श्रम विभाग के विभिन्न योजनाओं के साथ गैर सरकारी संस्था में संस्थाओं में पदस्थ कर्मचारियों को क्षमता वर्धन कर ग्राम स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन कर सफल बनाने हेतु निर्देशित किया गया । बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस बी चौधरी ,उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग राजीव गुप्ता ,महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यक्रम अधिकारी मनमोहन सिंह कुशराम ,जिला किशोर स्वास्थ्य समन्वयक शिक्षा विभाग के परियोजना सहायक , विनीत कुमार के के मुख्य चिकित्सा अधिकारी पाली डॉ वीके जैन, नोडल अधिकारी तंबाकू नियंत्रण अनुराधा पटेल, शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र मैनेजर रीता बारानी ,समस्त ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक एवं ब्लॉक कम्युनिटी मोबिलाइज, मानपुर, करकेली एवं गैर सरकारी संस्था दर्शन महिला कल्याण समिति के परियोजन समन्वयक मुनीम साहू परामर्शदाता एवं मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें