उत्कृष्ट कार्याे के लिए आनंद विभाग के तीन मास्टर ट्रेनर भोपाल में हुए सम्मानित

Advertisement

(कटनी)  भोपाल में कुशाभाऊ ठाकरे  सभागार, भोपाल (मिंटो हाल) में आनंद विभाग के मध्य प्रदेश के मास्टर ट्रेनरों का सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें आनंद विभाग,जिला कटनी के भी मास्टर ट्रेनरों की उपस्थिति रही। इस सम्मेलन में कटनी में शासकीय शिक्षिका एवं राज्य आनंद संस्थान, आनंद विभाग  की राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्रीमती मनीषा कांबले, श्रीमती रश्मि खरे एवं स्मृति करपते को जिला कटनी के अतिरिक्त प्रदेश के अन्य जिलों में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं एवं सहभागिता प्रदान करने के लिए आनंद विभाग के प्रमुख सचिव श्रीमती रश्मि अरुण शमी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशीष कुमार, निदेशक प्रवीण गंगराडे एवं सत्यप्रकाश आर्य द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें