एएचपी आवास एक सप्ताह में सौंपने की तैयारी नगर निकायों में अमृत-2.0 ले कार्य हुए प्रारम्भ
सुविधाएं देने और वसूली पर निकायों का रहें जोर कलेक्टर ने नगरीय विकास कार्यों की समीक्षा की
कटंगी नगरीय निकाय में अमृत-2.0 के कार्य हुए पूर्ण अब अन्य निकायों में कार्य होंगे
बैठक में अमृत-2.0 के कार्यो की विस्तार से जानकारी ली गई। कटंगी नगरीय निकाय में बगीचा और वॉटर सप्लाई का कार्य पूर्ण होना बताया गया है। जबकि बालाघाट नगर में अमृत-2.0 का कार्य आदेश जारी कर दिया गया है। यहाँ 310 कनेक्शन के लिए वॉटर सप्लाई के लिए 1-1 डब्ल्यूटीपी और ओएचटी की ड्राइंग डिजाइन पर कार्य प्रारम्भ होना बताया गया है। नगर के 26 किमी में पाइप लाइन डाली जाएगी। इसके लिए व सभी निकायों के लिए कलेक्टर श्री मीना ने सख्त हिदायत दी है सड़क खुदाई से पूर्व सम्बधित विभाग या एजेंसी से समन्वय करें। उनकी बिना लिखित अनुमति के कोई भी सड़क खोदी नही जाएगी। साथ ही रोड़ रेस्टोरेशन बिल्कुल सही और सटीक हो यानी जिस स्थिति में सड़क खोदी गई हो उसी स्थिति में बनाकर देनी होगी। मलाझखण्ड में तालाब का कार्य पूर्ण हुआ है जबकि पार्क का कार्य प्रगतिरत है। वही वारासिवनी में पार्क पूर्ण है अन्य शेष है।
बूढ़ी तालाब व मोती तालाब का होगा सौंदर्यीकरण
बैठक में की गई समीक्षा में बताया गया है कि नगर के बूढ़ी तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य प्रगति पर है। 194 लाख रुपये की लागत से कार्य किया जा रहा है। अभी इसमें 28 प्रतिशत कार्य हुआ है। जबकि मोती तालाब का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
