घर-घर जाकर प्रकृति परीक्षण 26 नवम्बर से 25 दिसम्बर तक
(सागर) संचालनालय आयुष म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार आयुष विभाग व्दारा 26 नवम्बर से 25 दिसम्बर 2024 तक घर-घर जाकर प्रति व्यक्ति का परीक्षण किया जायेगा जिसके लिये विभाग व्दारा एप पर व्यक्ति की प्रकृति परीक्षण रिपोर्ट होगी जिससे मौसम के अनुरूप जागरूकता संबंधी जानकारी प्राप्त होगी। डॉ. जोगेन्द्र सिंह ठाकुर जिला आयुष अधिकारी सागर व्दारा बतलाया गया कि इस एप से आमजन की प्रकृति के आधार पर खान पान व्यायाम आहार विहार एवं मौसमी बीमारियों से बचाव की सूचना मिल सकेगी। साथ ही एप के जरिये लोगों को सही आहार एवं जीवन शैली की ओर अग्रेषित होंगे तथा समय पर स्वास्थ्य संबंधी जानकारियाँ प्राप्त होनें से उसका इलाज भी समयसीमा में हो सकेगा। जिस हेतु जिले के समस्त औषधालय प्रभारियों को दिशा निर्देश दिये गये है।
