राज्यमंत्री श्री लोधी ने विश्व दूरदर्शन दिवस की दी शुभकामनाएं

(दमोह) प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने देश, प्रदेश और क्षेत्र वासियों को विश्व दूरदर्शन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा मुझे ध्यान है जब गांव में एंटीने वाला ब्लैक एंड व्हाइट टीवी हुआ करता था, उस समय टीवी में रामायण और महाभारत आते थे, जिस घर में टीवी होता था, मोहल्ले के आधे से अधिक लोग उस घर पर इकट्ठे हो जाते थे। उन्होंने कहा दूरदर्शन पर आने वाले कार्यक्रम मनोरंजन, शिक्षा, आवश्यक जानकारी एवं प्रचार-प्रसार से संबंधित होते हैं। दूरदर्शन पर हम सहपरिवार सभी कार्यक्रम देख सकते है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें