कुरई कॉलेज के विद्यार्थियों को व्यक्तित्व और कौशल विकास सिखाएगा एसजीबीएस उन्नति फाउंडेशन
(सिवनी) शासकीय महाविद्यालय कुरई में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के तत्वाधान में एसजीबीएस उन्नति फाउंडेशन द्वारा आयोजित 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ आलोक तिवारी ने किया। इस दौरान समस्त स्टॉफ और विद्यार्थियों के साथ साथ उन्नति फाउंडेशन की प्रशिक्षक तुलसी पारधी की उपस्थिति रही। कार्यक्रम संयोजक टीपीओ पंकज गहरवार ने विद्यार्थियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्देश्य बताते हुए कहा गया कि महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और कौशल विकास के लिए मप्र शासन उच्च शिक्षा विभाग और एसजीबीएस फाउंडेशन बेंगलुरु के मध्य एमओयू हुआ हैं। इसी तारतम्य में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया हैं। इसी दौरान प्रो पंकज गहरवार ने प्रशिक्षकों का परिचय और करतल ध्वनि से स्वागत करवाया। विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए प्रभारी प्राचार्य डॉ आलोक तिवारी कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम से विद्यार्थियों में आजीवन सीखने की भावना उत्पन्न होती हैं। व्यक्तित्व और कौशल विकास का मतलब हैं, अपने व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव लाना और अपनी कौशल और क्षमताओं को विकसित करना। कार्यक्रम में आगे उन्नति फाउंडेशन की प्रशिक्षक तुलसी पारधी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्पोकन इंग्लिश,जीवन कौशल,बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान, पर्सनैलिटी डेवलेपमेंट,कम्युनिकेशन स्किल,इंटरव्यू कौशल इत्यादि विषय शामिल हैं। प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क होगा। प्रशिक्षण उपरांत विद्यार्थियों को ई सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए उत्साह से रजिस्ट्रेशन करवाया। आयोजित कार्यक्रम के दौरान टीपीओ प्रो पंकज गहरवार,डॉ श्रुति अवस्थी, प्रो जयप्रकाश मरावी, प्रो पवन सोनिक, डॉ तीजेश्वरी पारधी, योगेश तिवारी, डॉ राजेंद्र कटरे,नागेश पंद्रे, रामप्रसाद डेहरिया इत्यादि की उपस्थिति रही। आयोजन की व्यवस्था को बनाने में अर्चना उईके,अलमास खान,शिल्पा कावल,कीर्ति पंद्रे,राजकली भलावी,प्राची लाड़े,पवन जैतवार,पलक ठाकुर का योगदान रहा।
