Summer Holiday: स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का ऐलान: जानिए किस राज्य में कब तक रहेंगे स्कूल बंद

(नई दिल्ली) स्कूली छात्रों के लिए राहत की खबर है। जैसे ही परीक्षाएं खत्म हुई हैं और गर्मी ने तेज़ी पकड़ी है, देशभर के कई राज्यों में गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है। साथ ही, हीटवेव को देखते हुए कई जगहों पर स्कूलों के समय में बदलाव भी किया गया है।

कहां कब से शुरू होंगी छुट्टियां?

👉 मध्य प्रदेश:
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, छात्रों के लिए 1 मई से 15 जून और शिक्षकों के लिए 1 मई से 31 मई तक समर वेकेशन घोषित किया गया है। यह नियम सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा।

👉 दिल्ली:
यहां 11 मई से लेकर 30 जून तक स्कूल बंद रहेंगे, जबकि शिक्षकों को 28 जून को स्कूलों में रिपोर्ट करना होगा।

👉 झारखंड:
यहां 22 मई से 4 जून तक छुट्टियां रहेंगी। पहले ये 2 जून तक निर्धारित थीं, लेकिन गर्मी को देखते हुए दो दिन और बढ़ा दिया गया है।

👉 तमिलनाडु:

कक्षा 1 से 5: 22 अप्रैल से 1 जून

कक्षा 6 से 9: 25 अप्रैल से 1 जून

कक्षा 10: 15 अप्रैल से 1 जून तक समर वेकेशन चलेगा।

👉 हिमाचल प्रदेश:

इस बार 12 जुलाई से 12 अगस्त तक 32 दिन की छुट्टियां रहेंगी।

कुछ क्षेत्रों जैसे ऊना, कालाअंब, नालागढ़, पौंटा साहिब आदि में 1 जून से 30 जून तक स्कूल बंद रहेंगे।

👉 उत्तर प्रदेश:

राज्य के अधिकांश स्कूल 18 मई से 15 जून तक बंद रहेंगे।

वहीं, परिषदीय स्कूलों में 20 मई से 15 जून तक समर कैंप का आयोजन होगा।

यूपी के समर कैंप में क्या होगा खास?

इन कैंप्स में बच्चों को खेल के माध्यम से पढ़ाई, योग, विज्ञान प्रयोग, कला-संस्कृति और जीवन कौशल से जुड़ी गतिविधियाँ सिखाई जाएंगी। साथ ही पौष्टिक आहार जैसे गुड़-चना, बाजरे के लड्डू, और लैया पट्टी भी वितरित की जाएगी। डेढ़ घंटे के इन कैंप्स की ज़िम्मेदारी शिक्षकों और शिक्षा मित्रों की होगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें