ग्राम नन्हवारा कला के होनहार छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षाओं में किया शानदार प्रदर्शन
(कैमोर) कटनी जिले के विजयराघवगढ़ क्षेत्र के ग्राम नन्हवारा कलां के होनहार छात्र-छात्राओं ने हाल ही में बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

कु. महिमा असाटी ने 95.00% अंक प्राप्त कर कटनी जिले की मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। वहीं काजल सोनी ने 93.8% और सरस्वती बागरी ने भी 95% अंक हासिल कर मिसाल कायम की है। पूर्वी दुबे ने 78% अंक प्राप्त किए, और सोमवती बर्मन ने 12वीं कक्षा में 73% अंक प्राप्त कर अपने परिवार और गांव का मान बढ़ाया है।

इन छात्रों की इस उपलब्धि पर विजयराघवगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री राम सोनी जी एवं समस्त क्षेत्रवासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी ने यह साबित किया है कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य दूर नहीं। हम कामना करते हैं कि आप सभी छात्र-छात्राएं अपने उज्जवल भविष्य की ओर ऐसे ही आगे बढ़ते रहें।

✍️ दुर्गा प्रसाद बर्मन
RPKP INDIA NEWS
कैमोर
