स्मार्ट सिटी के पूर्ण कार्यों को जनोपयोगी बनाये रखने संधारण की कार्य योजना बनायें- गणेश सिंह

Advertisement

जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक संपन्न

(सतना)  जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक में स्मार्ट सिटी सतना के कार्यों की समीक्षा करते हुये सांसद श्री गणेश सिंह ने कहा कि सतना स्मार्ट सिटी के पूर्ण हो गये कार्यों के संचालन और संधारण के लिये तथा कार्यों को जनोपयोगी बनाये रखने नगर निगम कार्य योजना बनाकर क्रियान्वित करे। सांसद श्री सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को संपन्न बैठक में केंद्र प्रवर्तित योजनाओं, जिले की विकास परियोजनाओं एवं एनएचएआई, गरीब कल्याण योजना, जल जीवन मिशन, बरगी बांध के नहर निर्माण की समीक्षा की गई। इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, विधायक नागौद नागेन्द्र सिंह, चित्रकूट सुरेंद्र सिंह गहरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, महापौर योगेश ताम्रकार, कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, कलेक्टर मैहर रानी बाटड, सीईओ जिला पंचायत संजना जैन, आयुक्त नगर निगम शेर सिंह, डीएफओ मयंक चांदीवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष साधना पटेल, सुखवंती बाई बुनकर सहित विभाग प्रमुख जिला अधिकारी उपस्थित थे।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें