जुलाई माह की सीएम हेल्पलाइन के निराकरण पर फोकस करें-कलेक्टर
सभी विभाग ए और बी श्रेणी में पहुंचने का प्रयास करें
इसी तरह रामपुर बघेलान नगर पंचायत में बन चुके प्रधानमंत्री आवास एएचपी घटक में अब तक हितग्राहियों को शिफ्ट नहीं करने पर सीएमओ को एक सप्ताह की वेतन काटने कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गयें कलेक्टर ने कहा कि गुरूवार को अपरान्ह 3 बजे से एसडीएम, तहसीलदार, सीएमओ की बैठक लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की समीक्षा की जायेगी। इसी प्रकार गुरूवार की शाम 4 बजे से एसडीएम, तहसीलदार, जिला संयोजक जनजातीय कार्य, संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव, पटवारी और वन विभाग के बीट गार्ड की बैठक लेकर वन अधिकार अधिनियम के तहत दावों के निराकरण और समीक्षा की जायेगी। बताया गया कि ऐसे 10 गांव है। जिनमें वन अधिकार अधिनियम के तहत समस्या आ रही हैं अंतर्रविभागीय मामलों में कलेक्टर ने रीवा-सतना रेल्वे लाइन दोहरीकरण के भू-अर्जन की समीक्षा की। उन्होंने बगहाई कोठार में रेल्वे का कार्य रोकने वाले व्यक्तियों की सूचना नहीं देने पर रेल्वे के अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की। कलेक्टर ने पूर्व में निर्देशित किया था कि जिले में विकास परियोजनाओं के कार्य रूकने नहीं चाहिए। कही रूकावट की स्थिति हो तो संबंधित एसडीएम और कलेक्टर को विभाग सूचित करेंगे। रेल्वे लाइन दोहरीकरण के भू-अर्जन कार्य में लेट-लतीफी पर कलेक्टर ने एसडीएम रामपुर बघेलान आरएन खरे को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।
