आगामी नेशनल लोक अदालत के संबंध में बैठक आयोजित अधिक से अधिक क्लेम प्रकरणों के निराकरण हेतु हुई चर्चा
(कटनी) राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 13 सितम्बर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध में मंगलवार को जिला न्यायाधीश श्री संजय गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान उपस्थित बीमा कंपनी के अधिवक्ताओं एवं क्लेमेंट अधिवक्ताओं को आगामी नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक क्लेम प्रकरणों के निराकरण हेतु आवश्यक चर्चा एवं विचार विमर्श किया गया। साथ ही बीमा कंपनियों के अधिवक्ताओं एवं आवेदक अधिवक्ताओ से पृथक-पृथक चर्चा कर उन्हें अधिक से अधिक मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों में राजीनामा करने हेतु प्रेरित किया। बैठक में बीमा कंपनी के अधिवक्तागण, क्लेमेन्ट एडवोकेट, अन्य अधिवक्तागण एवं श्री सुमित शर्मा, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड एवं सचिव तथा जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री हर्षित बिसेन उपस्थित रहें।।
