मदनमहल से दमोहनाका फ्लाई ओवर का 23 अगस्त को होगा भव्य लोकार्पण. केंद्रिय मंत्री श्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेंगे जनता को समर्पित.

Advertisement

लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ किया फ्लाई ओवर का निरीक्षण. लोक निर्माण मंत्री ने की फ्लाई ओवर लोक लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने की अपील.

(जबलपुर) मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मदनमहल से दमोहनाका फ्लाई ओवर का लोकार्पण केंद्रीय सड़क परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री श्री नितिन गडकरी तथा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कर कमलों से शनिवार 23 अगस्त को किया जायेगा। लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारी को लेकर लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने आज बुधवार को जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मदनमहल से दमोहनाका तक सम्पूर्ण फ्लाई ओवर का निरीक्षण किया।लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने इस दौरान कहा बड़ी प्रसन्नता की बात है कि मध्यप्रदेश के सबसे बड़े इस फ्लाई ओवर का लोकार्पण, फ्लाई ओवर की सौगात देने वाले केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी आगामी शनिवार 23 अगस्त को करेंगे।

श्री सिंह ने कहा कि वर्ष 2004 में जब उन्होंने पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा तब जबलपुर के यातायात को व्यवस्थित करने के लिए अपने संकल्प पत्र में फ्लाई ओवर निर्माण को शामिल किया था। उसके बाद उन्होंने इस दिशा में प्रयास प्रारम्भ किये और 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार बनी और श्री नितिन गडकरी जी के केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री के बाद जबलपुर आगमन हुआ तब मेरे निवास पर ही उनसे फ्लाई ओवर निर्माण की मांग की और श्री नितिन गडकरी जी ने तत्काल इसकी स्वीकृति देते हुए इस फ्लाई ओवर का निर्माण सीआरएफ से कराने का आदेश जारी किया, फ्लाई ओवर के निर्माण प्रारम्भ होने और पूर्ण होने तक कई तरह की अडचने सामने आई और सभी के निराकरण की दिशा में कार्य किया और आज यह फ्लाई ओवर बनकर तैयार है।

श्री सिंह ने कहा लगभग 11 सौ करोड़ की लागत से निर्मित 7 किमी लम्बा जबलपुर में बना यह फ्लाई ओवर मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाई ओवर होने के साथ ही इसमें रेल मार्ग के ऊपर बना देश का सबसे लम्बा सिंगल स्पान केबल स्टे ब्रिज भी बना है, जिसकी लम्बाई 192 मीटर है। साथ ही इसमें 3 बो स्ट्रिंग ब्रिज बनाये गए है जिसने दो रानीताल में और एक बलदेवबाग में बनाया गया जय जो पूरी तरह स्टील से निर्मित है जिनकी लम्बाई लगभग 70 मीटर लम्बाई होंगी इस फ्लाई ओवर के नीचे पर्यावरण संरक्षण हेतु लगभग 50 हजार पौधों का रोपण किया गया है। साथ ही फ्लाई ओवर के नीचे बास्केटबल कोर्ट, ओपन जिम, बच्चों के लिए पार्क बनाये गए हैं। पूरे फ्लाई ओवर में 10 स्थानों पर दिशा सूचक बोर्ड लगाए गए है।

श्री सिंह ने कहा मदनमहल से दमोहनाका तक जाने में किसी भी वाहन से लगभग 40 से 45 मिनट लगते थे। किन्तु फ्लाई ओवर से आवागमन प्रारम्भ होने के बाद यह दूरी सिर्फ 6 से 8 मिनट में तय हो जाएगी। यह फ्लाई ओवर न केवल जबलपुर के यातायात को व्यवस्थित करेगा अपितु जबलपुर को महानगरीय स्वरुप के लिए मील का पत्थर साबित होगा। लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने जबलपुर को मिली इस बड़ी सौगात मदनमहल दमोहनाका फ्लाई ओवर के लोकार्पण कार्यक्रम में जबलपुर की जनता से उपस्थिति की अपील की है।

फ्लाई ओवर के निरिक्षण में महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक श्री अशोक रोहाणी, श्री सुशील तिवारी इंदु, श्री नीरज सिंह एवं श्री संतोष वरकड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा गोंटिया, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर, ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार पटेल, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज, पूर्व मंत्री श्री अंचल सोनकर एवं श्री शरद जैन, कलेक्टर दीपक सक्सेना, पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय, नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रीति यादव, अपर कलेक्टर सुश्री मिशा सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता आर एल वर्मा, अधीक्षण यंत्री दिनेश कौरव एवं कार्यपालन यंत्री शिवेंद्र सिंह तथा एनएचएआई के परियोजना निदेशक एनएचआई अमृतलाल साहू उपस्थित थे। क्रमांक/3071/अगस्त-253/ जैन (फोटो)

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें