फसल बीमा के दस्तावेज 30 अगस्त तक पूर्ण करायें: कलेक्टर किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए खाद उपलब्धता हेतु बैठक आयोजित
(टीकमगढ़) कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में रबी की फसलों की तैयारी को लेकर कृषक हितों को ध्यान में रखते हुए खाद उपलब्धता को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों से जिले में खाद की मांग, पूर्ति एवं पर्याप्त खाद उपलब्धता एवं भंडारण के संबंध में चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
बैठक में कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने निर्देश दिये कि रबी की फसल के लिए आवश्यक यूरिया, डीएपी, एनपीके और पोटाश जैसी खादों की पर्याप्त आपूर्ति किसानों तक समय पर पहुंचे। साथ ही वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और सुगम बनाया जाए। उन्हांेने निर्देश दिए कि किसानों को समय पर फसल बीमा का लाभ मिल सके, यह सुनिश्चित किया जाये। साथ ही उन्होंने आवश्यक दस्तावेज 30 अगस्त तक समयसीमा के भीतर तैयार करने और जमा करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर बैठक में लीड बैंक महाप्रबंधक श्री कैलाश आर्य, म.प्र. क्षेत्रीय ग्रामीण क्षेत्र प्रबंधक श्री हिमांशु द्विवेदी, उपसंचालक कृषि विभाग श्री अशोक शर्मा एवं संबंधित उद्यमी तथा अधिकारी उपस्थित रहे।
