छात्र छात्राओं की समस्या को विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने लिया संज्ञान, कराया निराकरण

महाविद्यालय तक पहुंच मार्ग को कराया दुरुस्त, ताकि आवागमन में न हो परेशानी

(विजयराघवगढ़) मुख्य मार्ग से विजयराघवगढ़ स्थित शासकीय महाविद्यालय तक की डगर छात्र छात्राओं के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रही थी। लंबे समय से कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थी आवागमन की समस्या से जूझ रहे थे। खास तौर कर बरसात के इन दिनों में कीचड़ और गड्ढों के कारण कॉलेज तक का सफर मुश्किल हो रहा था। छात्र छात्राओं की इस समस्या के बारे में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा विधायक संजय सत्येंद्र पाठक को अवगत कराया गया था।

अभाविप के तरुण पांडे ने सोमवार को लगभग 3 बजे जानकारी देते हुए बताया कि समस्या से अवगत होने के बाद विधायक श्री पाठक ने निराकरण के आश्वासन दिए थे। सोमवार को विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के निर्देश पर महाविद्यालय पहुंच मार्ग में गिट्टी, चूरी आदि डलवा कर जेसीबी के माध्यम से रोड का समतलीकरण कराया गया।

प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्र छात्राओं ने कहा कि अब उन्हें कॉलेज तक आने जाने में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। अभाविप और कॉलेज के छात्र छात्राओं ने विधायक संजय सत्येंद्र पाठक का आभार जताया है।

✍️ अजय त्रिपाठी
RPKP INDIA NEWS
    विजयराघवगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें