अवैध कालोनी निर्माण की प्राप्त शिकायत पर निगमायुक्त श्री दुबे के निर्देश पर हुई त्वरित कार्रवाई

Advertisement

अवैध कॉलोनी में निर्मित सड़क को किया गया ध्वस्त

कटनी। नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर में अवैध निर्माण कार्यों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड के ओल्ड सिक लाइन में पीर मोहम्मद पिता युनुस मोहम्मद यूनुस वल्द हाजी मोहम्मद इसहार,श्रीमती परीनवि जोजे हाजी मोहम्मद,मोहम्मद रोशन वल्द हाजी मोहम्मद इसहाफ़ श्रीमती जाहिदा बी जोजे मोहम्मद रोशन वल्द हाजी मोहम्मद इसहाम के द्वारा अवैध कॉलोनी निर्माण की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे ने अधिकारियों को स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

            निगम आयुक्त श्री दुबे के निर्देश पर निगम के निर्माण शाखा के अधिकारियों एवं अतिक्रमण विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बिना अनुमति स्थल पर सड़क निर्माण हेतु प्राथमिक संरचनाओं को जेसीवी वाहन से ध्वस्त करते हुए आगे किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि न करने की सख्त चेतावनी स्थल पर मौजूद निर्माणकर्ताओं को दी गई।

इस कार्यवाही के दौरान क्षेत्रीय उपयंत्री संजय मिश्रा सहित, उपयंत्री जयेंद्र प्रताप सिंह,अश्वनी पांडे, शैलेन्द्र प्यासी, अतिक्रमण प्रभारी मानेंद्र सिंह सहित अतिक्रमण दल एवं पुलिस बल की मौजूदगी रही।

            निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया कि नगर में अवैध कॉलोनियों का निर्माण पूरी तरह प्रतिबंधित है। नियम विरुद्ध कॉलोनी विकसित करने वाले व्यक्तियों पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। नागरिक भूखण्ड क्रय करने से पूर्व संबंधित भूमि के वैध दस्तावेज एवं कॉलोनी की स्वीकृति अवश्य जांच लें। नगर की सुव्यवस्थित योजना और विकास के लिए अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाना आवश्यक है। नागरिकों को भी चाहिए कि वे नियमों का पालन करते हुए ही निर्माण कार्य कराएँ।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें