सेवा पखवाड़ा अभियान अंतर्गत नगर पालिका टीकमगढ़ में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण
(टीकमगढ़) शासन के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के मार्गदर्शन में प्रदेश के साथ ही टीकमगढ़ जिले में भी 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान अंतर्गत नगर पालिका टीकमगढ़ के सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उमिता राहुल सिंह, श्री विवेक चतुर्वेदी, अन्य जनप्रतिधि, कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय द्वारा दीप प्रवल्लन कर शुभारंभ किया।
इस दौरान मध्यप्रदेश के धार जिले के ग्राम भौंसोला में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार एवं पोषण अभियान और आदि सेवा पर्व का शुभारंभ कार्यक्रम का लाईव प्रसारण किया गया, जिसे जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थितजनों द्वारा देखा एवं सुना गया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उमिता राहुल सिंह ने कहा कि देश के यशस्वी लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन को हम सभी सेवा पखवाडा अभियान के रूप में मना रहे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अंतिम छोर के व्यक्ति को मुख्य धारा से जोडने के लिए हर संभव प्रयास किये है, जिससे महिलाओं, युवाओं एवं गरीबों के जीवन में बदलाव लाया जा सके।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री नवीत कुमार धुर्वे, जनप्रतिनिधि, तहसीलदार टीकमगढ़ श्री सतेन्द्र सिंह गुर्जर, नगर पालिका सीएमओ श्री ओमपाल सिंह भदौरिया, नगर पालिका टीकमगढ़ के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।
