प्रधानमंत्री को भैंसोला हेलीपैड पर दी गई भावभीनी एवं गरिमामयी विदाई

(भोपाल) प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को धार जिले की बदनावर तहसील स्थित ग्राम भैंसोला में देश के पहले पीएम मित्रा पार्क का शिलान्यास सहित विभिन्न राष्ट्रीय अभियानों के शुभारंभ कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद हेलीकाप्टर से प्रस्थान किया। हेलीपैड पर प्रधानमंत्री श्री मोदी को राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भावभीनी एवं गरिमामयी विदाई दी गई।

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना, इंदौर संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, महानिरीक्षक श्री अनुराग सहित जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें