आज टीकमगढ़ और निवाड़ी के दौरे पर रहेंगे राज्यपाल, ग्राम पंचायत में ग्रामीण से करेंगे जन संवाद
(टीकमगढ़) मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल मंगलवार को निवाड़ी और टीकमगढ़ जिले का दौरा करेंगे। वह ओरछा और चंद्रपुरा ग्राम पंचायत में लोगों से संवाद करेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से करमासन हटा पहुंचकर ग्राम पंचायत भवन में करीब डेढ़ घंटे रहेंगे और ग्रामीणों से जन संवाद करेंगे।
मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल मंगलवार को निवाड़ी और टीकमगढ़ जिले का दौरा करेंगे। वह हेलीकॉप्टर से ग्वालियर से चलकर मंगलवार की सुबह ओरछा पहुंचेंगे जहां से कार द्वारा ग्राम पंचायत चंद्रपुरा जाएंगे। वहां एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और पंचायत भवन में लोगों से बातचीत करेंगे। इसके बाद वह टीकमगढ़ जिले के करमासन हटा गांव के लिए उड़ान भरेंगे।
राज भवन द्वारा जारी किए गए प्रोग्राम के अनुसार राज्यपाल मंगू भाई पटेल दोपहर 1:30 पर वह टीकमगढ़ जिले के करमासन हटा के पास बनाए गए अस्थाई हेलीपैड पर उतरेंगे। वहां से कार से वह करमासन हटा ग्राम पंचायत भवन पहुंचेंगे। वहां पर वह स्थानीय लोगों से चर्चा करेंगे। करीब डेढ़ घंटे वह करमासन हटा ग्राम पंचायत भवन में रहेंगे और 3:00 बजे वह हेलीपैड से राजभवन भोपाल के लिए रवाना होंगे।
✍️ शिवराज सिंह
RPKP INDIA NEWS
खरगापुर
