कलेक्टर ने सपत्नीक की मां बिरासनी की पूजा अर्चना

Advertisement

(उमरिया) शारदेय नवरात्र के प्रथम दिन कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने धर्मपत्नी सीमा जैन के साथ बिरसिंहपुर पाली स्थित मां बिरासनी मंदिर में पहुंचकर विधि विधान से पूजा अर्चना की तथा घट स्थापित किया । इस दौरान उन्होने मंदिर परिसर का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए । कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने नवरात्र पर्व की बधाई देते हुए कहा कि नवरात्र पर्व का आगाज 22 सितंबर से हो गया है । मंदिर तक आने वाले श्रध्दालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नही हो, इसके लिए प्रशासन व्दारा व्यवस्था की गई है । उन्होंने कहा कि उमरिया जिले के निवासियों को शत प्रतिशत शासन की योजनाओं का लाभ मिले , और उमरिया जिला प्रदेश की सूची में टापटेन पर रहे, ऐसी मेरी शुभकामना है । इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, एसडीएम पाली अंबिकेश प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें