टीकमगढ़ पुलिस का नशे पर प्रहार, कुङीला पुलिस ने 08 पेटी अवैध शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

Advertisement

(टीकमगढ़) पुलिस अधीक्षक  मनोहर सिंह मण्डलोई के निर्देशन में जिले में नशे के विरुद्ध सक्रिय अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  विक्रम सिंह कुशवाह और एसडीओपी राहुल कटरे के मार्गदर्शन में थाना कुङीला पुलिस ने अवैध शराब पर एक बड़ी कार्रवाई की।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि टौरे मोहल्ला निवासी रामप्रसाद लोधी अपने घर में अवैध शराब रखकर बेच रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए थाना प्रभारी कुडीला उप निरीक्षक बृजेंद्र सिंह घोष की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर रामप्रसाद भागने लगा लेकिन उसे पकड़ लिया गया।

तलाशी में 08 खाकी कार्टून में 385 क्वाटर देशी शराब (कुल 69.3 लीटर) बरामद हुई जिसकी कीमत लगभग 30,800 रुपये थी। आरोपी के पास कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं था। इसके बाद आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 143/2025, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। रामप्रसाद लोधी को न्यायालय में पेश किया गया और जेल में दाखिल किया गया।

इस अभियान में थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह घोष, असलम ताहिर खान,अभिषेक कुर्मी, वेदप्रकाश शर्मा, मनोज दुबे, सुनील कुमार, अशोक मरावी, चन्द्रकान्त उपाध्याय, अनिल महेडिय़ा और एनआरएस मिथलेश परसारिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

✍️ शिवराज सिंह
RPKP INDIA NEWS
खरगापुर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें