कलेक्टर ने बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाकर अभियान का किया शुभारम्भ

Advertisement

(भिण्ड) राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस 23 सितम्बर 2025 के अवसर पर कलेक्टर भिण्ड श्री संजीव श्रीवास्तव एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जे.एस. यादव द्वारा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-01 विद्यालय भिण्ड में जाकर बच्चों को एलवेण्डाजॉल टेबलेट खिलाकर अभियान का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.डी. मित्तल, संस्था प्राचार्य श्री पूरनसिंह चौहान, अर्बन नोडल अधिकारी डॉ. डी.के. शर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. अवधेश सोनी उपस्थित रहे। इस अभियान के अन्तर्गत शासकीय/शासकीय अनुदान प्राप्त शालाओं, आदिवासी आश्रम शालाओं, प्रायवेट/प्रायवेट अनुदान प्राप्त शालाओं, केन्द्र शासित शालाओं, मदरसों, स्थानीय निकाय की शालाओं तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों में 1 से 19 वर्षीय समस्त बच्चों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों में 20 से 49 वर्ष की प्रजनन आयुवर्ग की महिलायें जो कि गर्भवती एवं धात्री नहीं हैं, में कृमिनाशन किया जायेगा, ताकि समस्त आयु वर्गों में कृमि संक्रमण की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. गौरव भटनागर द्वारा बताया गया कि बच्चों में कृमि संक्रमण, व्यक्तिगत अस्वच्छता तथा संक्रमित दूषित खाद्य पदार्थों के सेवन से संभावित होता है। कृमि संक्रमण से बच्चों में एनीमिया, शारीरिक एवं बौद्धिक विकास बाधित होता है एवं उनके पोषण स्तर पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। किन्हीं कारणों से यदि बच्चे आज छूट जाते हैं तो उनको दिनांक 26 सितम्बर 2025 को मोपअप दिवस पर एलवेण्डाजॉल टेबलेट खिलायी जायेगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें